प्याज पत्ते की मूठीया


 सामग्री:-

१. प्याज के पत्ते बारीक कटी हुई

२. स्वादानुसार नमक

३. लाल मिर्च पाउडर

४. चावल आटा

५. हल्दी पाउडर

६. २ टमाटर बारीक कटी हुई

७. राई

८. १५-२० करी लहसुन

९. तेल

विधि:- एक बड़े प्लेट में प्याज पत्ता डालें। इसमें‌ टमाटर, नमक डालें। और सभी को अच्छे से मॅस कर लें। सभी को मॅस करने के बाद इसमें ही हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चावल आटा डालें। और सभी को अच्छी तरह मिक्स करते हुए डो तैयार कर लें। इस डोर में से थोड़ा आटा निकाल कर मूठीया की आकार के मुठीया बना लें। सभी मूठीया इसी तरह बना लें। मूठीया बनाने के बाद इन्हें स्टील की छेद वाली थाली में रखें। 

* गैस में एक बड़े बर्तन में पानी रखें। गरम करने के बाद लिए गरम पानी में के ऊपर मूठीया वाले थाली को रखें। और ढक कर करीब १५-२० मिनिट पका लें। २० मिनिट के बाद इन्हें निकाल लें। और ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद मूठीया की पीसेस कर लें। * गैस में एक कढ़ाई रखें कढ़ाई में तेल डालें। तेल में राई और लहसुन की करी डालें। और इसी में कटी हुई मूठीया डालें। और १-२ मिनिट ज्यादा गैस में पका लें। २ मिनिट के बाद गैस बंद कर दें। और इस मूठीया को चटनी, सॉस के साथ खाने के लिए सर्व करें।

                                    धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंडे के पराठे

दाल बैंगन

प्याज पत्ते की परांठा