सेजवान फ्राइड राइस
सामग्री:-
१. पकाएं हुए चावल
२. तेल
३. हरे प्याज के पत्ते
४. स्वादानुसार नमक
५. २ बड़े प्याज बारीक कटी हुई
६. सेजवान चटनी
विधि:- गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल गरम होने दें। गरम तेल में प्याज, हरी प्याज के पत्ते डालें। और अच्छी तरह पका लें। इसी में नमक डालें। और फिर से पका लें। इसमें ही सेजवान चटनी डालें। और ३० सेकंड लगातार चम्मच चलाते हुए पका लें। ३० सेकंड के बाद पकाएं हुए चावल डालें। और १ मिनिट ज्यादा गैस में पका लें।
* १ मिनिट के बाद गैस बंद कर दें। और इस चावल को गरमागरम ही खाने के लिए सर्व करें।
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें