ककड़ी की खट्टी-मीठी सलाद
सामग्री:-
१. २ कद्दूकस किया हुआ ककड़ी
२. २ कप दही फेंटी हुई
३. राई, करी पत्ता, लाल सूखी मिर्च
४. तेल
५. काला नमक
६. स्वादानुसार नमक
७. प्याज के पत्ते
८. हरी धनिया बारीक कटी हुई
९. २ टमाटर कद्दूकस किया हुआ
१०. १-२ टेबलस्पून चीनी
११. चूटकी भर लाल मिर्च पाउडर
विधि:- एक बड़े प्लेट में दही डालें। दही में काला नमक, नमक, लाल मिर्च पाउडर, चीनी डालकर फेंट लें। इस दही में ककड़ी डालें। इसी में प्याज पत्ता कद्दूकस किया हुआ डालें। और सभी को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
* मिक्स की हुई ककड़ी में फेंटी हुई दही डालें। और फिर से सभी को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
* गैस में एक तड़के वाली पॅन रखें। पॅन में तेल डालें। तेल को गरम होने दें। गरम तेल में राई, लाल खड़े मिर्च और और करी पत्ता डालें। इस तड़के को मिक्स की हुई ककड़ी वाले। दही में डालें। और फिर से मिक्स करके इसे खाने के साथ खाने के लिए सर्व करें।
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें