तौरई की सब्जी
सामग्री:-
१. आधा किलो तौरई
२. २-३ टमाटर बारीक कटी हुई
३. राई
४. तेल
५. २ टेबलस्पून तूवल दाल भिगोएं हुए
६. स्वादानुसार नमक
७. लाल मिर्च पाउडर
८. हल्दी पाउडर
विधि:- तौरई की छिलका निकाल लें। फिर पानी से अच्छी तरह से धो लें। घुले हुए तौरई को काट लें। पीसेस कर लें।
* गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। गरम तेल में राई डालें। इसी में कटी हुई तौरई डालें। और १ मिनिट पका लें। २ मिनिट के बाद नमक डालें। और ढक कर १-२ मिनिट मिक्स करते हुए पका लें।
* २ मिनिट के बाद लाल मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर डालें। और अच्छी तरह मिक्स कर लें। मिक्स करने के बाद टमाटर डालें। और १-२ मिनिट पका लें।
* २ मिनिट के बाद भिगोएं हुए तूवल दाल डालें। और १ मिनिट पका लें। १ मिनिट के बाद गैस बंद कर दें। इस सब्जी को गरमागरम ही चावल या रोटी के साथ खाने के लिए सर्व करें।
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें