ढोकला रेसिपी

सामग्री:- 1. 1 कप चावल
             2. 1 कप चना दाल
             3. 1/2 कप उडद दाल
             4. 1 इनो पाउडर
             5. 1/2 टेबल स्पून हल्दी पाउडर
             6. स्वादानुसार नमक
             7. 1 टेबल स्पून चीन
             8.  3-4 हरी मिर्च बडे कटे हुए
             9. 1/2 टेबल स्पून हींग
             10. तेल, राई
             11. चटनी के लिए
हरी मिर्च, 4-5लहसुन, नमक, हरी धनिया, पूदीना के पत्ते, जीरा, करी पत्ता, इन सब को मिक्सी की सहायता से चटनी बना ले।
विधी:- सभी दाल को 8 घंटे भिगो कर रखें। 8 घंटे के बाद सभी दाल को पीसकर बेटर तैयार कर ले।बेटर को 8-9 घंटा ढक कर रखें। 9 घंटा के बाद गैस मे कूकर रखें। कूकर मे पानी डाले। कूकर के अंदर ही स्टॉन रखें। फिर एक कूकर के डब्बे ले। डब्बे मे तेल लगा ले। फिर बेटर मे इनो पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, डाले। और बेटर को अच्छे से चम्मच चलाते हुए फेट ले। फिर फेटने के बाद तेल लगे हुए डब्बे मे बेटर को डाले। और डब्बे को थोडा जमीन से ठोक ले। फिर उस डब्बे को कुकर के अंदर रखें। और कुकर की ढक्कन लगा ले। ढक्कन मे से सीटी निकाल लें। और फिर ढक्कन लगा कर  20-25 मीनीट मिडीयम गैस मे पकने दें। 25 मीनीट के बाद गैस बंद कर ले। और बेटर वाले बर्तन निकाले और 5 मीनीट ठंडा होने दे। ठंडा होने के बाद चाकू की सहायता से ढोकला निकाल लें। और चाकू से ही ढोकला की पीसेस कर ले। फिर गैस मे एक छोटे बर्तन रखें। बर्तन में तेल डाले। तेल में ही राई हरी मिर्च डाले फिर 1 कप पानी डाले। और पानी मे 1 टेबल स्पून चीनी और 1/2 टेबल स्पून नमक डाले। और 2 मीनीट पका ले। 2 मीनीट के बाद चासनी को पीसेस के ऊपर डाले। और और फिर ढोकला को चटनी के साथ सर्व करें।
                                धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्याज पत्ते की परांठा

अंडे के पराठे