वेज रोल टिक्की

सामग्री:-
          १. २५० ग्राम गेहूं आटा
          २. १०० ग्राम कुऺदरू
          ३. २ प्याज बारीक कटी हुई
          ४. २ टमाटर बारीक कटी हुई
          ५. ४-५ हरी मिर्च बारीक कटी हुई
          ६. स्वादानुसार नमक
          ७. १ टेबलस्पून कस्तूरी मैथी
          ८. १/२ टेबलस्पून अजवाइन
          ९. १/२ टेबलस्पून सोंफ
         १०. तेल
         ११. करी पत्ता
विधि:- एक प्लेट में आटा डालें। आटे में अजवाइन, तेल और नमक डालें। और सभी को अच्छे से मिक्स कर लें। मिक्स करने के बाद आटे की डो तैयार करें।
* डो को १०-१५ मीनीट ढक कर रखें।
* दूसरी प्लेट में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, सोंफ, करी पत्ता, कूऺदरू डालें। और सभी को अच्छे से मिक्स करें।
* डो की रोटी बना लें। जैसे हम रोटी बनाते हैं उसी तरह रोटी बना लें। रोटी थोड़ा ज्यादा मोटा होना चाहिए।
* मोठी रोटी में स्टफीऺग डालना हैं। उससे पहले स्टफीऺग में नमक डालें। और मिक्स कर लें। मिक्स करने के बाद इस स्टफीऺग को मोटी रोटी में फैला लें। फैलाने के बाद रोटी को गोल घुमाते हुए रोल बना लें। गोल रोल को चाकू की सहायता से २ इंच में कांट लें। कटी हुई रोल को हाथ से प्रेस करें। और टिक्की की आकार दें। इस टिक्की को तवा में तेल डालकर पका लें। इसे पकाने के बाद के लिए करीब ८-१० मीनीट लगते हैं।
* १० मीनीट के बाद गैस बंद कर दें और गरमागरम ही खाने के लिए सर्व करें।
                               धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्याज पत्ते की परांठा

ढोकला रेसिपी

अंडे के पराठे