ढोकला रेसिपी
सामग्री:-
1. 250 ग्राम बेसन२. हरी मिर्च बड़े तूकडा में कटे हुए
३. राई
४. करी पत्ता
५. स्वादानुसार नमक
६. हल्दी पाउडर
७. ईनो १ पैकेट
८. चीनी
९. तेल
विधि:- एक बड़े बर्तन में बेसन, नमक, हल्दी पाउडर डालें। और अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर थीक बेटर बना लें।
* गैस में एक बर्तन रखें। बर्तन के अंदर पानी डालें और एक स्टान या प्लेट रखें। पानी को ढक कर गरम होने दें।
* बेटर में ईनो डालें। और हल्के हाथ से बेटर को मिक्स करें।
* एक टिफिन डब्बा में तेल लगा लें।
* तेल लगाएं हुए डब्बा में बेटर डालें। इस बेटर वाले टिफिन को बड़े बर्तन के अंदर रखें। और कम गैस में १५-२० मिनिट पकने दें। २० मिनिट के बाद गैस बंद कर दें। और ढोकला को निकाल लें।
* एक छोटे बर्तन में तेल गरम करें।
* तेल में राई करी पत्ता और हरी मिर्च डालें। इसमें ही १/२ कप पानी डालें। पानी में नमक, चीनी डालें। और १ मिनिट पकने दें। १ मिनिट के बाद गैस बंद कर दें। और इस चासनी को ढोकला की पीसेस करके पीसेस में डालें। और गरमागरम ही ढोकला को चटनी के साथ सर्व करें।
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें