आलू टिक्की

सामग्री:-
           १. ५-६ उबली हुई आलू
           २. ३-४ हरी मिर्च बारीक कटी हुई
           ३. १/२ प्लेट हरी धनिया बारीक कटी हुई
           ४. १-२ टेबल स्पून चावल आटा
           ५. स्वादानुसार नमक
           ६. तेल
विधि:- एक बड़े प्लेट में आलू को छील कर रखें और मॅस कर लें। फिर आलू में हरी मिर्च, हरी धनिया, चावल आटा और नमक डालें। और सभी को अच्छे से मिक्स कर लें। फिर गैस में तवा रखें। तवा में २-३ टेबल स्पून तेल डालें। और गरम होने दें। फिर मिक्स की हुई आलू में से थोड़ा आलू लें। और उसे हाथ से गोल कर लें। गोल करने के बाद हाथ से ही उसे थोड़ा प्रेस करते हुए टिक्की बना लें। और फिर गरम तेल में रखे। और ज्यादा गैस में २ मीनीट पकने दें। फिर कम गैस में १ मीनीट पकने दें। फिर टिक्की को पलट लें। पलटने के बाद फिर से ३ मीनीट मीडियम गैस में पका लें। ३ मीनीट के बाद प्लेट में निकाल लें। और बाकी के टिक्की भी इसी तरह पका लें। एक ही बार में ४-५ टिक्की सेक सकते हैं। गरमागरम ही टिक्की को साॅस या चटनी के साथ सर्व करें।
                                     धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्याज पत्ते की परांठा

ढोकला रेसिपी

अंडे के पराठे