अंडा चावल कटोरी

सामग्री:-
         १. २ अंडा
         २. १ प्लेट पका हुआ चावल
         ३. १ टमाटर बारीक कटी हुई
         ४. १ प्याज बारीक कटी हुई
         ५. ५-६ हरी मिर्च बारीक कटी हुई
         ६. तेल
         ७. १ प्लेट मैदा आटा
         ८. स्वादानुसार नमक
         ९. हल्दी पाउडर
विधि:- एक बड़े प्लेट में मैदा आटा डाले। आटे में नमक और १-२ टेबल स्पून तेल डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर आटा गूंथ लें जैसे रोटी के लिए आटा गूंथते है उसी तरह आटा गूंथ लें। फिर आटे को १५-२० मीनीट ढक कर रखें फिर गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल में हरी मिर्च प्याज, टमाटर डालें और ३० सेकंड पकने दें। ३० सेकंड के बाद तेल में अंडा फोड़ कर डालें। और १-२ मीनीट मिडीयम गैस में पका लें। फिर अंडे में नमक, हल्दी पाउडर और चावल डालें। और सभी को अच्छे से मिक्स करते हुए पका लें। फिर गैस बंद कर दें। फिर गूंथे हुए आटे की बड़ी रोटी बेल लें इस तरह २ रोटी बना लें। रोटी बनाने के बाद एक रोटी को टिफीन के अंदर रखे। रोटी के ऊपर चावल डालें। चावल के ऊपर दुसरी बड़ी रोटी रखें। और सभी बाजू से अच्छे से फोल्ड कर लें। फोल्ड करने के बाद गैस में एक कुकर रखें। कुकर में रेती डाले। रेती के ऊपर टिफीन को रखें और १५-२० मीनीट मिडीयम गैस में पकने दें। २० मीनीट के बाद गैस बंद कर दें और टिफीन को निकालें और टिफीन में से बनाई हूई कटोरी को निकालें और गरमागरम ही सर्व करें।
                                धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्याज पत्ते की परांठा

ढोकला रेसिपी

अंडे के पराठे