आलू की कोफ्ते

सामग्री:-
           १. १ पांव उबली हुई आलू
           २. १ आलू कद्दूकस किया हुआ
           ३. २ टेबलस्पून चावल आटा
           ४. स्वादानुसार नमक
           ५. १ टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
           ६. १/२ टेबलस्पून हल्दी पाउडर
           ७. ३ टमाटर बारीक कटी हुई
           ८. २-३ हरी मिर्च
           ९. १० ग्राम काजू
          १०. गरम मसाला
          ११. तेल
विधि:- एक प्लेट में उबली हुई आलू, कद्दूकस किया हुआ आलू, चावल आटा, नमक, १/२ टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर,‌‌‌‌और चूटकी भर हल्दी पाउडर डालें। और सभी को अच्छे से मिक्स कर लें।
* मिक्स करने के बाद निंबू के आकार का आलू की मिक्स की हुई बेटर लें। और कोफ्ते की आकार की बना लें।
* कोफ्ते बनाने के बाद  तेल में तल लें। तली हुई कोफ्ता को निकाले।
* पेस्ट बनाने के लिए टमाटर, काजू और हरी मिर्च की पेस्ट तैयार कर लें।
* गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल में पेस्ट को डालें। और पेस्ट को करीब १५ मीनीट लगातार चम्मच चलाते हुए पकाएं बीच में थोड़ा पानी भी डाल सकते हैं।‌ जरूरत पड़ने पर १५ मीनीट पकाने के बाद पेस्ट में नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और गरम मसाला डालें। फिर से १-२ मीनीट पकाएं। २ मीनीट के बाद जरूरत के हिसाब से पानी डालें। और करीब १० मीनीट कम गैस में पकने दें। १० मीनीट के बाद गैस बंद कर दें। और सर्व करते समय ग्रेवी में कोफ्ता डालें। और खाने के लिए सर्व करें।
                                   धन्यवाद












टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्याज पत्ते की परांठा

ढोकला रेसिपी

अंडे के पराठे