टोमैटो बोंडा


 सामग्री:-

१. १०० ग्राम बेसन

२. २ प्याज बारीक कटी हुई

३. ३-४ टमाटर

४. ३-४ उबली हुई आलू

५. स्वादानुसार नमक

६. २-३ हरी मिर्च बारीक कटी हुई

७. १ छोटा तूकडा अदरक

८. अजवाइन

९. पूदीना के पत्ते

१०. तेल

११. हल्दी पाउडर

१२. १/२ टेबलस्पून सोडा

१३. चाट मसाला

विधि:- एक प्लेट में बेसन, हल्दी, नमक, सोडा डालें। और थीक बेटर तैयार करके ढक कर रखें। 

* एक दूसरी प्लेट लें। प्लेट में आलू मॅस करके डालें। आलू में ही पुदीना के पत्ते, हरी मिर्च, चाट मसाला, अदरक, नमक, प्याज डालें। और सभी को अच्छे से मिक्स कर लें।

* टमाटर को ऊपर से थोड़ा सा कांट लें। ताकि हम आलू की स्टफी॑ग टमाटर के अंदर भर लें। और टमाटर के अंदर का मटेरियल निकाल लें। 

* सभी टमाटर में स्टफी॑ग भर कर भरी हुई टमाटर को बेटर में डालें। और तेल में तल लें। जैसे बोंडा तलते हैं। उसी तरह तल लें। 

* तलने के बाद गरमागरम ही खाने के लिए सर्व करें।

                                 धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैंगन मटर की सब्जी

आलू की कोफ्ते

प्याज पत्ते की परांठा