मटर पनीर
सामग्री:-
१. २५० ग्राम पनीर
२. १५० ग्राम हरी मटर
३. १ टेबलस्पून धनिया पाउडर
४. १ टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
५. १/२ टेबलस्पून हल्दी पाउडर
६. स्वादानुसार नमक
७. २ प्याज बारीक कटी हुई
८. ३-४ टमाटर बारीक कटी हुई
९. खड़े मसालें (लौंग, इलायची, तेज़ पत्ता, जीरा)
१०. तेल
११. १ इंच तूकडा अदरक बारीक कटी हुई
विधि:- पनीर को ५-१० मिनिट के लिए हल्का गरम पानी में भिगो कर रखें।
* कढ़ाई में तेल डालें। तेल में लौंग, इलायची, जीरा, तेज़ पत्ता डालें। और भून लें। इसी में अदरक,प्याज डालें। और हल्का ब्राउन होने तक भून लें। फिर सभी मसालें डालें।(हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, धनिया पाउडर) डालें। इसी थोड़ा पानी डालकर पका लें। फिर टमाटर डालें। और ५-६ मिनिट ढक कर पका लें।
* सभी मसालों को पकाने के बाद पेस्ट बना लें।
* कढ़ाई में तेल डालें। तेल में पनीर के पीसेस करके ब्राउन होने तक तल लें।
* पनीर को तलने के बाद ५-१० मिनिट के लिए पानी में डालकर रखें।
* पनीर तली हुई तेल में मटर डालें। और १-२ मिनिट पका लें। फिर बनाईं हुई पेस्ट डालें। पेस्ट में ही तली हुई पनीर के पीसेस डालें। और १-२ मिनिट पकाएं।
* २ मिनिट के बाद जरूरत के हिसाब से पानी डालें। और फिर से २-३ मिनिट पकाएं।
* ३ मिनिट के बाद गैस बंद कर दें। और गरमागरम ही चावल या रोटी के साथ खाने के लिए सर्व करें।
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें