पतले पोहे की चिवड़ा


 सामग्री:-

१. २ किलो पोहा और मुरमुरा

२. ३-४ प्याज बड़े कटे हुए

३. २५० ग्राम मूंगफली

४. १०० ग्राम भूनी हुई चना

५. करी पत्ता

६. अदरक,लहसुन, हरी मिर्च, करी पत्ता, हरी धनिया की पेस्ट

७. तेल

८. हल्दी पाउडर

९. लाल मिर्च पावडर

१०. स्वादानुसार नमक

११. हरी धनिया

१२. सौंफ

१३. सुखा धनिया कुटी हुई

१४. राई, जीरा

१५. १२-१३ हरी मिर्च बारीक कटी हुई

१६. धनिया पाउडर

विधि:- पोहा और मुरमुरा को हल्दी और तेल से भून लें। 

* तेल में मूंगफली, चना और करी पत्ता को तल लें। 

* गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल गरम होने दें। तेल में सौंप, जीरा,राई, सूखा धनिया, हरी मिर्च और पेस्ट डालें। और सभी को अच्छी तरह भून लें। 

* इसमें ही प्याज डालें। और प्याज को हल्का भूरा होने तक भून लें। 

* प्याज भूनने के बाद प्याज में नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालें। और १-२ मिनिट तक पकाएं।

* मसाला पकने के बाद इन मामलों को भूनी हुई पोहा और मुरमुरा में डालें। और सभी को अच्छे से मिक्स कर लें। मिक्स करने के बाद इन्हें कम गैस में ५-७ मिनिट फिर से भून लें। ७ मिनिट के बाद गैस बंद कर दें। और इसे १ महीने तक रखकर खा सकते हैं।

                                    धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्याज पत्ते की परांठा

ढोकला रेसिपी

अंडे के पराठे