खिचड़ी रेसिपी
सामग्री:-
१. १/२ टेबलस्पून तूवल दाल
२. १ टेबलस्पून चना दाल
३. १ टेबलस्पून उड़द दाल
४. ५ टेबलस्पून चावल
५. राई, जीरा करी पत्ता
६. २ हरी मिर्च बारीक कटी हुई
७. तेल
८. हल्दी पाउडर
९. स्वादानुसार नमक
विधि:- सभी चावल और दालों को आधा घंटा पहले भिगोकर रखें।
* आधा घंटा के बाद गैस में कुकर रखें। कुकर में तेल डालें। तेल में राई, जीरा, हरी मिर्च और करी पत्ता डालें। और थोड़ा पका लें।
* फिर इसमें ही भिगोकर हुएं चावल और दाल डालें। और १ मिनिट पका लें। १ मिनिट के बाद दाल, चावल में हल्दी पाउडर और नमक डालें। और फिर इसमें जितना दाल चावल हैं। उससे डबल पानी डालें। उसमें ही १-२ टेबलस्पून तेल डालें। और कुकर की एक सीटी आने तक पका लें। एक सीटी के बाद गैस बंद कर दें। और ५-१० मिनिट के बाद ढक्कन खोले और खाने के लिए सर्व करें।
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें