होट हक्का नूडल्स


सामग्री:-
        १. नूडल्स
        २. १ प्लेट पत्ता गोभी बारीक कटी हुई
        ३.१/२ प्लेट सिमला मिर्च बारीक कटी हुई
        ४. २ प्याज बारीक कटी हुई
        ५. १२-१५ करी लहसुन बारीक कटी हुई
        ६. १ इंच तूकडा अदरक बारीक कटी हुई
        ७. स्वादानुसार नमक
        ८. तेल
        ९. १ प्लेट हरी धनिया बारीक कटी हुई
       १०. २ टेबलस्पून सोया सॉस
       ११. १-१/२ टेबलस्पून वीनेगर
       १२. ३ टेबलस्पून चीली सॉस
       १३. २ टेबलस्पून पर
टोमैटो सॉस
       १४. ३-४ हरी मिर्च बारीक कटी हुई
विधि:- उबली हुई पानी में नमक, तेल, नूडल्स डालें। और करीब 80% पका लें। 80% पकाने के बाद नूडल्स को ठंडा पानी में १/२ घंटा के लिए डालकर रखें। १/२ घंटा के बाद नूडल्स को पानी में से निकाल लें। और छालनी में रखें। ताकि पूरी पानी नूडल्स में से निकल जाएं।
* गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल में अदरक, लहसुन, हरी मिर्च डालें। और हल्का पका लें। फिर सिमला मिर्च, पत्ता गोभी डालें। और ३० सेकंड पका लें। ३० सेकंड के बाद नूडल्स डालें।
* नूडल्स में ही सोया सॉस, वीनेगर , चीली सॉस और टोमैटो सॉस, हरी धनिया डालें। और सभी को अच्छे से मिक्स कर लें। मिक्स करने के बाद गैस बंद कर दें।
* गरम तवा में पत्ता गोभी की पत्ता रखें। पत्ता के अंदर बनाएं हुए नूडल्स डालें। और ३० सेकंड रहने दें। ३० सेकंड के बाद गरमागरम ही सर्व करें।
                              धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैंगन मटर की सब्जी

आलू की कोफ्ते

प्याज पत्ते की परांठा