प्याज की कचोरी


समग्री:-
        १. २५० ग्राम मैदा
        २. स्वादानुसार नमक
        ३. १०० ग्राम बेसन
        ४. ३ बड़े प्याज बारीक कटी हुई
        ५. १/२ टेबलस्पून सोंफ
        ६. १/२ टेबलस्पून जीरा
        ७. तेल
        ८. १/२ टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
        ९. १ निंबू की रस
        १०. ५-६ हरी मिर्च बारीक कटी हुई
        ११. हरी धनिया बारीक कटी हुई
विधि:- एक प्लेट में मैदा डालें। मैदा में नमक और तेल डालें। और अच्छी तरह सभी को मिक्स करें। मिक्स करने के बाद थोड़े-थोड़े करके पानी डालें और कड़क ड़ बना लें।
* डो को कम-से-कम १०-१५ मीनीट रेस्ट करने  रखें।
* गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल  को हल्का गरम होने दें। तेल गरम होने के बाद बेसन डालें। और ३-४ मीनीट कम गैस में भून लें। ४ मीनीट के बाद बेसन को निकाल लें।
* उसी कढ़ाई में २-३ टेबलस्पून तेल डालें। तेल में जीरा, सोंफ, हरी मिर्च, डालें। और सभी को हल्का भून लें। भूनने के बाद भूनी हुई बेसन डालें। बेसन में ही कटी हुई प्याज, नमक, निंबू की रस और हरी धनिया डालें। और २-३ मीनीट भून लें। ३ मीनीट के बाद गैस बंद कर दें।
* गूंथी हुई डो में से निंबू की‌ आकार की लोई बना लें। लोई को थोड़ा बेले। बेलने के बाद बेसन और प्याज की स्टफिऺग भरें। और फोल्ड करते हुए गोल लोई की तरह बना लें। इस लोई को हल्का चीपटा करें। और तेल में तल लें जैसे समोसा तलते हैं उसी तरह तल लें।
* तलने के बाद चटनी, दही और सॉस के साथ सर्व करें।
                              धन्यवाद
                   





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्याज पत्ते की परांठा

ढोकला रेसिपी

अंडे के पराठे