मूंग दाल की हलवा

सामग्री:-
          १. १ कप मूंग दाल भिगोया हुआ
          २. १ कप चीनी
          ३. २ टेबलस्पून बेसन
          ४. २ टेबलस्पून सूजी
          ५. १/२ टेबलस्पून इलायची पाउडर
          ६. ५० ग्राम काजू बारीक कटी हुई
          ७. ५० ग्राम बादाम बारीक कटी हुई
          ८. तूलती पत्ता (१५-२०)
          ९. १/२ कप घी
विधि:- भिगोया हुए दाल को मिक्सी की सहायता से पीस लें।
* गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में घी डालें। और गरम होने दें। गरम घी में सूजी, बेसन डालें। और ३० सेकंड तक लगातार चलाते हुए कम गैस में भून लें। ३० सेकंड के बाद पीसी हुई चीनी मूंग दाल डालें। और ५-६ मीनीट तक लगातार चम्मच चलाते हुए भूनें।
* दूसरे गैस में बर्तन रखें। बर्तन में पानी, चीनी और इलायची पाउडर डालें। और चासनी बना लें। चासनी पतला होना चाहिए।
* चासनी को भून रही दाल की पेस्ट में डालें। और ३-४ मीनीट लगातार चम्मच चलाते हुए भून लें।
* ४ मीनीट के बाद हलवा में बारीक कटी हुई। काजू और बादाम डालें। और गैस बंद कर दें। गैस बंद करने के बाद बाद ऊपर से तूलसी के पत्ते हाथ से तोड़ कर डालें। और गरमागरम ही खाने के लिए सर्व करें।
                                    धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्याज पत्ते की परांठा

ढोकला रेसिपी

अंडे के पराठे