कठोरी नूडल्स

सामग्री:-
           1. १०० ग्राम मैदा
           २. स्वादानुसार नमक
           ३. १/२ टेबलस्पून अजवाइन
           ४. २ प्याज बारीक कटी हुई
           ५. २ टेबलस्पून सोया सॉस
           ६. २ टेबलस्पून वीनेगर
           ७. २ टेबलस्पून चीली सॉस
           ८. २ टेबलस्पून टोमैटो सॉस
           ९. २०-२५ लहसुन बारीक कटी हुई
           १०. १ छोटा तूकडा अदरक बारीक कटी हुई
           ११. तेल
           १२. नूडल्स पकाएं हुए
विधि:- एक प्लेट में मैदा डालें। मैदा में नमक, अजवाइन और  तेल डालें। और सभी को अच्छे से मिक्स कर लें। मिक्स करने के बाद पानी डालकर आटा गूंथ लें। गूंथी हुई आटे को १० मीनीट ढक कर रखें।
* गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल में अदरक, लहसुन डालें। और हल्का भून लें। भूनने के बाद प्याज डालें। प्याज के ऊपर नूडल्स डालें। नूडल्स में सोया सॉस, वीनेगर, चीली सॉस, टमाटर सॉस डालें। और सभी को अच्छे से मिक्स करते हुए ३० सेकंड पकाएं।
* ३० सेकंड के बाद गैस बंद कर दें।
* बनाईं हुई डो से रोटी बेल लें। बेली हुई रोटी के ऊपर कटोरी रखें। और कटोरी को पूरा फोल्ड कर लें। कटोरी की बहार के हिस्से को फोल्ड करना हैं।
* फोल्ड करने के बाद कटोरी को तल लें। तलते समय कटोरी बहार आ जाती हैं। इस तरह कटोरी बनाएं।
* सर्व करते समय कटोरी में नूडल्स डालें।‌ और सर्व करें।
                                 धन्यवाद


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्याज पत्ते की परांठा

ढोकला रेसिपी

अंडे के पराठे