परांठा रोल

सामग्री:-
       १. गेहूं आटा
       २. तेल
       ३. आलू की चटनी
       ४. टोमैटो सॉस
       ५. मूंगफली की चटनी
       ६. ककड़ी
       ७. स्वादानुसार नमक
विधी:- एक प्लेट में गेहूं आटा डाले। आटे में पानी और नमक डालें और आटा गूंथ लें। आटा गूंथने के बाद आटे को ५-१० मीनीट ढक कर रखें। १० मीनीट के बाद गैस में तवा रखें। तवा गरम होने दें। तवा गरम होने के बाद आटे को परांठा की तरह चौकोन बेल लें। फिर तवा में थोड़ा सा तेल डालें। और बेली हुई परांठा को सेक लें। जैसे हम रोटी सेकते है उसी तरह सेंकना हैं। सेंकने के बाद तेल डालें और अल्टा-पल्टा कर सेक लें। फिर परांठा को प्लेट में निकाल लें।  परांठे में टोमाटो सॉस और चटनी लगा लें। फिर आलू की चटनी परांठा के बीच में एक लाइन बनाते हुए रखें। आलू की चटनी के ऊपर कटी हुई ककड़ी रखें। और फोल्ड करके गरमागरम ही सर्व करें।
                                धन्यवाद



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुलाब जल

सोयाबीन पकोड़ा रेसिपी

Mocktails ( virgin mojito recipe)