आलू गोभी परांठा
सामग्री:-
१. ३ कद्दूकस किया हुआ आलू
२. १ प्लेट पत्ता गोभी बारीक कटी हुई
३. १ प्लेट गेहूं आटा
४. १/२ प्लेट चावल आटा
५. करी पत्ता
६. २-३ टमाटर बारीक कटी हुई
७. २ प्याज बारीक कटी हुई
८. हल्दी पाउडर
९. स्वादानुसार नमक
१०. अजवाइन
११. जीरा
१२. लाल मिर्च पावडर
१३. धनिया पाउडर
१४. तेल
विधी:- कद्दूकस किया हुआ आलू को पानी में डाल कर रखें। फिर एक बड़े प्लेट लें। प्लेट में कद्दूकस किया हुआ आलू डालें। आलू में ही गोभी, गेहूं आटा, चावल आटा, करी पत्ता टमाटर, प्याज, हल्दी पाउडर, नमक, अजवाइन, जीरा, लाल मिर्च पावडर, धनिया पाउडर डालें। और सभी को अच्छे से मिक्स कर लें। मिक्स करने के बाद थोड़े-थोड़े करके पानी डालें और थीक बेटर बना लें। बेटर बहुत ज्यादा पतला या बहोत ज्यादा मोटा नहीं होना चाहिए थीक बेटर बना लें। बेटर बना कर बेटर को १०-१५ मीनीट ढक कर रखें। १५ मीनीट के बाद गैस में तवा रखें। तवा को गरम होने दें। तवा गरम होने के बाद तवा में थोड़ा सा तेल डालें। और तवा भर फैला लें। तेल फैलाने के बाद बेटर को हाथ से लें और तवा में डालें और हाथ से ही तवा में गोल फैला लें। फैलाने के बाद ढक कर १ मीनीट पकने दें १ मीनीट के बाद परांठा को पलटा लें। पलटाने के बाद ३० सेकंड पकने दें। ३० सेकंड पकने के बाद परांठा को प्लेट में निकाल लें। और इसी तरह बाकी के परांठा भी बना लें। परांठा बनाने के बाद परांठा को गरमागरम ही दही, चटनी के साथ सर्व करें।
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें