पुरन पोली

सामग्री:-
         १. १ पांव चना दाल
         २. १ पांव चीनी
         ३. घी
         ४. १/२ पांव मैदा
         ५. स्वादानुसार नमक
         ६. तेल
         ७. ४-५ इलायची की पावडर
विधि:- दाल को ३-४ सीटी आने तक पका लें। ४ सीटी आने के बाद दाल को अच्छे से मिक्स कर लें। इस तरह मिक्स करें की दाल के १ भी दाना ना रहें। मिक्स करने के बाद गैस में पकने के लिए रखें। करीब ३-४ मीनीट पकाने के बाद दाल में चीनी, इलायची डालें। और अच्छी तरह मिक्स करते हुए पकाएं। दाल गाढ़ा होने लगें तब गैस बंद कर लें।
* आटे में नमक और गरम तेल डाल कर आटा गूंथ लें जैसे रोटी के लिए आटा गूंथते हैं उसी तरह आटा गूंथ लें। आटा गूंथने के बाद १५-२० मीनीट ढक कर रखें। २० मीनीट के बाद गूंथे हुए आटा की छोटे-छोटे लोई लेकर लोई के अंदर पकाई हुई दाल को भरें और आटे से अच्छी तरह गोली बना लें। फिर हल्के हाथों से बेल लें। और फिर रोटी की तरह घी लगाकर सेंक लें। इसी तरह बाकी पुरन पोली बना लें।
                                  धन्यवाद




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्याज पत्ते की परांठा

ढोकला रेसिपी

अंडे के पराठे