अदरक, केसर की केक

सामग्री:-
        १. १ कप मैदा
        २. १/२ कप पीसी हुई चीनी
        ३. १/४ कप तेल
        ४. १/२ टेबलस्पून बेकिंग पाउडर
        ५. १/२ टेबलस्पून बेकिंग सोडा
        ६. २ इंच अदरक की तूकडा कद्दूकस किया हुआ
        ७. १/२ टेबलस्पून सोप पावडर
        ८. चूटकी भर नमक
        ९. १० ग्राम केसर
        १०. १ कप दूध
        ११. १०० ग्राम काजू, बादाम
विधि:- केसर और अदरक को दूध में भिगोकर रखें।
* गैस में कुकर रखें। कुकर में रेत डालें। रेत को कुकर में फैला लें। रेत के ऊपर एक स्टान रखें। और कुकर की सिटी और रबर निकाल लें। और ढक्कन ढक कर मिडीयम गैस में रेत को गरम होने दें।
* केक टिन के अंदर तेल लगा लें। तेल लगाने के बाद तेल के ऊपर आटा छिड़के ताकि केक आसानी से निकल जाएं।
* एक बड़े प्लेट में आटा छान कर डालें। आटे में चीनी, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, सोप पावडर और नमक डालें और सभी को अच्छे से मिक्स कर लें।
* आटे में केसर और अदरक वाले दूध डालें। और अदरक की पूरी रस आटे में डालें।
* जरूरत के हिसाब से दूध डालें। और तेल डालकर थीक बेटर तैयार कर लें।
* बेटर तैयार करने के बाद बेटर को तेल लगाईं हुई केक टिन में डालें।
*बेटर के ऊपर केसर काजू बादाम के तूकडा डालें।
* बेटर वाले केक टिन को कुकर के अंदर रखें। और ढक्कन ढक कर पकने दें। पहले ५ मीनीट ज्यादा गैस में पकने दें। फिर कम गैस में करीब २५ मीनीट पकने दें।
* २५ मीनीट पकने  के बाद गैस बंद कर दें। और केक को निकाल कर गरमागरम ही सर्व करें।
                                   धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्याज पत्ते की परांठा

ढोकला रेसिपी

अंडे के पराठे