आलू की कोफ्ता

सामग्री:-
       १. ५-६ उबली हुई आलू
       २. १ प्लेट बेसन
       ३. ३ प्याज बारीक कटी हुई
       ४. ५-६ हरी मिर्च बारीक कटी हुई
       ५. १/२ टेबलस्पून जीरा
       ६. १/२ टेबलस्पून सोप
       ७. १ प्लेट हरी धनिया बारीक कटी हुई
       ८. २ टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
       ९. १/२ टेबलस्पून हल्दी पाउडर
       १०. स्वादानुसार नमक
विधि:- बेसन को कढ़ाई में हल्का भूरा होने तक भून लें।
* बेसन भून कर बेसन में प्याज, हरी मिर्च, हरी धनिया, नमक, १/२ टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर, जीरा, सोप, चूटकी भर हल्दी पाउडर, उबली हुई आलू डालें और सभी को अच्छे से मिक्स कर लें।
* मिक्स करने के बाद अंडे के आकार को कोफ्ता बना लें। कोफ्ता बनाने के बाद कोफ्ता को हल्का गरम तेल में ५-६ मीनीट तल लें। तलते समय गैस कम में ही रखें। तलने के बाद ग्रेवी बना लें। ग्रेवी में कोफ्ता को डालें। और गरमागरम ही खाने के लिए सर्व करें।।।
                                     धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्याज पत्ते की परांठा

ढोकला रेसिपी

अंडे के पराठे