प्याज की कचौड़ी

सामग्री:- 
         १. १ पांव मैदा आटा
         २. १/२ पांव बेसन
         ३. ३-४ प्याज बारीक कटी हुई
         ४. २-३ हरी मिर्च
         ५. १/२ टेबल स्पून जीरा
         ६. १/२ टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
         ७. स्वादानुसार नमक
         ८. तेल
         ९. १/२ टेबल स्पून हल्दी पाउडर
         १०. १/२ टेबल स्पून अजवाइन
         ११. १ प्लेट हरी धनिया बारीक कटी हुई
विधि:- 
* बड़े प्लेट में मैदा डालें। आटे में ही ३-४ टेबलस्पून तेल, नमक और अजवाइन डाले। और सभी को अच्छे से मिक्स कर लें
* मिक्स करने के बाद आटे में थोड़े-थोड़े करके पानी डालें और आटा गूंथ लें।
* गूंधे हुए आटा को १०-१५ मीनीट ढक कर रखें।
* गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल में जीरा, और हरी मिर्च डालें। और ३० सेकंड पका लें। ३० सेकंड के बाद बेसन डालें। और ३-४ मीनीट कम गैस में भून लें। ४ मीनीट के बाद बेसन में प्याज, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालें। और २-३ मीनीट पकने दें। फिर हरी धनिया और निंबू डाले। और गैस बंद कर दें।
* गूंधे हुए आटे में से आम के आकार की आटा लें। आटे में भूने हुए बेसन और प्याज डालें। और मोदक की तरह गोल बना लें। गोले को हल्का बेल लें।
* बेलने के बाद हल्का गरम तेल में तल लें। करीब १-२ मीनीट कम गरम तेल में तले। २ मीनीट के बाद कचौड़ी को निकाले। फिर से वही कचौड़ी को तेल में डालें और ३-४ मीनीट मिडियम गैस में हल्का भूरा होने तक तले। हल्का भूरा होने के बाद कचौड़ी को निकाल लें और चटनी के साथ सर्व करें।
                                  धन्यवाद




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्याज पत्ते की परांठा

ढोकला रेसिपी

अंडे के पराठे